हिमाचल: कैफ ने उठाई लड़की; हसन मोहम्मद ने खोजने निकली ताई को ट्रक से कुचल दिया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कैफ ने उठाई लड़की; हसन मोहम्मद ने खोजने निकली ताई को ट्रक से कुचल दिया


हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक लड़की को अगवा करने और उसके बाद उसकी ताई की ह्त्या करने की खबर सामने आ रही है। मामले के दोनों मुख्य आरोपी का नाम कैफ और हसन मोहम्मद बताया जा रहा है। कैफ ने पहले तो एक युवती को ट्रक में बिठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए उसके दोस्त हसन मोहम्मद ने खोजने निकली लड़की की 60 वर्षीय ताई को ट्रक से कुचलकर मार डाला। अब पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को अरेस्ट कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह पढ़ रहे RSS की किताब: डिप्टी स्पीकर बोले- कभी शाखा भी आइए युवराज

आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या के आरोप में थाना बड़सर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला हमीरपुर जिले में पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ने वाले भकरेड़ी गांव से सामने आया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि बुधवार आधी रात करीब 12 बजे भकरेड़ी क्षेत्र की एक युवती को घुमारवीं का ट्रक चालक कैफ उर्फ गोलू ट्रक में बैठाकर ले गया। वह अंब की तरफ सीमेंट लेकर जा रहा था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नौकरी: यहां भरे जा रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद, जानें लास्ट डेट

पुलिस द्वारा आगे बताया गया कि भकरेड़ी से होकर ही वह निकला और युवती को ट्रक में ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद ट्रक चालक उसने युवती को वापस उसके गांव में छोड़ने का मन बनाया। इस दौरान बड़सर से कुछ दूरी पर ही इसके गांव का एक अन्य ट्रक चालक ऊना की ओर से बड़सर आ रहा था। अपहरण करने वाले ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक में उस लड़की को वापस भेज दिया।

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट बैठक की अगली डेट आई सामने: और छूट देने के मूड में है सरकार!

बकौल पुलिस, इसके बाद जैसे ही वह ट्रक चालक हसन मोहम्मद निवासी गांव छत तहसील घुमारवीं लाइट जलाकर लड़की को उतारने लगा तो वहां पर पहले से लड़की की तलाश में पहुंचे ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। चालक ने ट्रक दौड़ाया और नजीरा (60) वर्ष ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भरे बाजार मनचलों ने लड़की से नंबर मांगा, पर समझदार निकली छोरी- करवा दी छित्तर परेड

वहीं, इस ह्त्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मसले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी का कहना है कि अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। दूसरे चालक को भी थाने बुलाया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ