हिमाचल में तीन दिन होगी भारी बारिश: 10 से सक्रिय होगा मानसून, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में तीन दिन होगी भारी बारिश: 10 से सक्रिय होगा मानसून, 11 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में आज यानी मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। सात से नौ जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली।

यह भी पढ़ें: अगले महीने ही आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर: सितंबर में नजर आएगा चरम- रिपोर्ट में दावा

भारत मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी है कि दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत को अगले कुछ दिनों में गरमी से राहत मिलेगी क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानूसन एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। आईएमडी के अनुसार आठ जुलाई से दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी तट और इससे सटे पूर्व-मध्य भारत सहित दक्षिणी भारत में धीरे-धीरे फिर सक्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: उफान मार रही सतलुज में कूद गया युवक- जारी है तलाश पर..

हिमाचल प्रदेश में इस बार करीब 12 दिन पूर्व 13 जून को मानसून के प्रवेश करने के बावजूद 19 फीसद तक कम बारिश हुई है। इस बार मानसून आते ही चार दिन के बाद धीमा पड़ गया और अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ