ऊना। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के ऊना जिले से सामने आई है। जहां स्थित पुलिस थाना बंगाणा के तहत आते छपरोह में अपने मायके आई एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया कि उक्त महिला अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी। मृतक की पहचान निशा देवी पत्नी राज कुमार निवासी क्यारा थानाकलां के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सात लाख रुपए की 10Kg अवैध चांदी के साथ पकड़ाया शख्स, वसूला जुर्माना
वहीं, इस मामले के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार पांच दिन पहले निशा देवी अपने पति व बच्चों सहित बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके छपरोह खुर्द गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सवेरे सवा 3 बजे चरस की खेप लेकर रेन शेल्टर में बैठे थे दो युवक, पकड़े गए
सोमवार सुबह 4:00 बजे के करीब निशा ने अपने मायके में घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्यों की ओर से ढूंढने पर जब कमरे को खोला गया तो निशा फंदे पर लटक रही थी। परिवार के सदस्य महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में ले गए। लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया व इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जुटी पर्यटकों की भीड़: कोरोना की तीसरी लहर पर वायरल हुए मजेदार मीम्स- आप भी देखें
महिला का पति राजकुमार राजमिस्त्री का कार्य करता है। महिला अपने पीछे दो बच्चे लड़का, लड़की व पति को छोड़ गई है। थाना प्रभारी बंगाणा प्रेमपाल ने बताया कि महिला के गले में रस्सी के निशान हैं। प्रथम दृष्टि से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks