हिमाचलः 53 वर्षीय मनोरोगी व्यक्ति ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन, 2 बेटों को छोड़ गया पीछे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः 53 वर्षीय मनोरोगी व्यक्ति ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन, 2 बेटों को छोड़ गया पीछे


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां एक 53 वर्षीय शख्स ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उक्त शख्स की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्र के सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले कर पहुंचे। जहां तबीयत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे टांडा मेडिकल कॅालेज व अस्पताल रेफर किया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में उपचुनाव से पहले कम होंगे पेट्रोल के दाम: CM जयराम ने दिया बड़ा बयान

जहां बीते कल यानि शुक्रवार को इलाज के दौरान उक्त शख्स ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उक्त शख्स काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक शख्स की पहचान 53 वर्षीय चमन लाल निवासी गांव धनोट के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: CISF के जवान ने उठाया संगीन कदम- क्वार्टर में फंदे से लटका मिला

बतौर रिपोर्टस चमन लाल ने बुधवार को गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। बताया जा रहा है कि चमन लाल अधे दी हट्टी में इलेट्रॉनिक की दुकान चलाता था। मृतक अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए ज्वालामुखी के थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ