ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। जहां पर ज़िला मुख्यालय के साथ लगते गांव झलेड़ा में 8 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने के चलते जान चली गई। बच्ची का नाम तन्वी पुत्री सतीश कुमार निवासी झलेड़ा बताया जा रहा है।
बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब बच्ची अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद बच्ची की तबियत बिगडती उसके परिजन बच्ची को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ढाई साल पहले छोड़ गई थी पत्नी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शख्स
जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगामी इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। बतौर रिपोर्ट्स, यहां इलाज के दौरान बच्ची की जान चली गई।
वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks