बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां स्थित भाखड़ा बंद के पास गोबिंद सागर झील में एक बोट तेज तूफ़ान के चपेट में आने से गहरे पानी में डूब गई है। इस दौरान यह हादसा पेश आया उस वक्त बोट में चालाक सवार था। वहीं, इस हादसे का पता चलने के बाद उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सालों से दर्द से जूझ रही थी महिला, ओवरी से निकाला गया 5 किलो का ट्यूमर
मिली जानकारी के अनुसार पानी में डूबी इस बोट का इस्तेमाल बोटिंग के लिए किया जाता था। बताया गया कि आज अचानक से आए तेज तूफ़ान की वजह से चालाक ने बोट का नियंत्रण खो दिया और वह चालक सहित पानी में डूब गई। बतौर रिपोर्ट्स, अब बचाव दल बोट और बोट चालक की खोज में जुटा हुआ लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks