हिमाचल ब्रेकिंग: डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, जानें क्या है ये और कैसे बचें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल ब्रेकिंग: डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, जानें क्या है ये और कैसे बचें


कांगड़ा:
हिमाचल प्रदेश में कम हुए कोरोना वायसर संक्रमण के मामले जहां एक तरफ कम हुए हैं। वहीं, अब सूबे से एक और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के भीतर डेल्टा प्लस वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। बतौर रिपोर्ट्स, हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर से जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में से एक में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। एक महिला के सैंपल में डेल्टा प्लस का वेरिएंट पाया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 931 रूपए का हुआ LPG गैस सिलेंडर: 82 रूपए तक बढ़ गए प्रतियूनिट के दाम!

बता दें प्रदेश से जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। बीते दिनों प्रदेश से भेजे गए 76 सैंपलों में डेल्टा वैरियंट मिला था। इसके अलावा 109 सैंपलों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। हिमाचल से दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिजिज कंट्रोल लैब में 1113 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आठ सैंपलों में कप्पा स्ट्रेन भी पाया गया था। राज्य में भी बाहरी देशों के स्ट्रेन प्रवेश कर चुके हैं। अब गुरुवार को डेल्टा प्लस वैरियंट का भी मामला आया है। 

क्या है कोरोना का नया डेल्टा प्लस वैरिएंट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच अब डेल्टा प्लस वैरिएंट ने भारत में दस्तक दे दी है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को बी.1.617.2 स्ट्रेन भी कहते हैं। खास बात है कि कोरोना वायरस के रूप में बदलावों की वजह से डेल्टा प्लस वैरिएंट बना है। भारत के अलावा कई दूसरे देशों में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। 

तेजी से फैलता है डेल्टा प्लस वैरिएंट 

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को काफी खतरनाक वैरिएंट बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट सबसे तेजी से फैलने वाला है। यहां तक कि इस वैरिएंट को 60 प्रतिशत और ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। डेल्टा प्लस वैरिएंट कोरोना का नया घातक स्वरूप है। यह बहुत तेजी से फैलता है। डेल्टा प्लस वैरिएंट संक्रमित के फेफड़ों की कोशिकाओं से बहुत मजबूती से चिपकता है। वहीं, इसमें शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। 

डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण

  • कोरोना वायरस के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट के अलग-अलग लक्षण देखे जा रहे हैं। जानें इसके लक्षणों के बारे में...
  • बुखार, सूखी खांसी और थकान महसूस होना
  • सीने में दर्द होना
  • सांस फूलना और सांस लेने में तकलीफ होना
  • इसके अलावा स्किन पर चकत्ते पड़ना
  • पैर की उंगलियों का रंग बदलना
  • सामान्य लक्षणों में गले में खराश
  • स्वाद और महक चले जाना
  • सिरदर्द और लूज मोशन की दिक्कत

ऐसे करें बचाव

  • घर से बाहर निकलते वक्त डबल मास्क लगाएं
  • सैनिटाइजर का यूज करें
  • जरूरी हो तभी घर पर निकले
  • घर से बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें 
  • जब भी बाहर से घर आएं तो हाथों को करीब 20 सेकेंड तक अच्छे से धोएं
  • बाहर से लाए हुए सामान को डिसइंफेक्ट करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ