हिमाचल: खाई में जा समाई कार- अपने पीछे बेटे और बेटी को छोड़ गया शख्स

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: खाई में जा समाई कार- अपने पीछे बेटे और बेटी को छोड़ गया शख्स


सोलन।
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर कहीं से भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा अपडेट सूबे के सोलन जिले से सामने आई है, जहां पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। 

बताया गया कि वाकनाघाट से सोलन की तरफ जा रही यह कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक गाड़ी में अकेला ही सवार था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल नौकरी: वन रक्षक के 311 पदों के आज से शुरू हुए आवेदन- यहां से डायरेक्ट करें

बताया गया कि यह हादसा सलोगड़ा के समीप शिव मंदिर के पास पेश आया। जहां कार (HP 13-6163) दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजेश कुमार भाटिया पुत्र मुंशीराम निवासी वाकनाघाट के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पत्नी सिंगापुर में नौकरी करती है। वहीं घर में एक बेटा व बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ