चंबाः हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला है। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के चंबा जिले से सामने आया है। जहां एक सीआईएसएफ जवान ने फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॅालेज चंबा भेजा दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंजाबी पर्यटकों का उपद्रव: तलवार से काटकर अगल की हिमाचल बंदे की उंगली
वहीं, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में लगी हुई है कि आखिरकार जवान ने इतना संगीन कदम क्यों उठाया।
मृतक शख्स की पहचान अजित बाजीराव पाटिल पुत्र बाजीराव पाटिल निवासी मालवाड़ी शिवाई कोल्हापुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बतौर रिपोर्टस जवान ने करिया स्थित एमएचपीसी की आवासीय कलोनी में फंदा लगाया है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसारः रिश्तेदार ने ही कर दी किशोरी के साथ दरिंदगी, घरवालों ने ही कराया केस
इस मामने की पुष्टि करते हुए एसपी अरूल कुमार ने बताया कि मेडिकल कॅालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि जवान ने आत्महत्या क्यों की।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks