हिमाचल: किराए के कमरे में रहकर कंप्यूटर कोर्स करती थी युवती, फंदे से झूलती मिली

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: किराए के कमरे में रहकर कंप्यूटर कोर्स करती थी युवती, फंदे से झूलती मिली


चंबा।
हिमाचल प्रदेश में आए दिन सामने आने वाले आत्महत्या के मामलों के बीच सूबे के चंबा जिले से आज एक नया मामला रिपोर्ट किया गया है। यहां एक युवती ने जिला मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत में अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह युवती कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी और सरोल में एक किराये के मकान में रहती थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने 12 घंटे में ही पकड़ लिए पंजाब के तलवारबाज गुंडे; काट दी थी युवक की उंगली

आज सुबह काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला। घर के अन्य लोगों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ