यह भी पढ़ें: हिमाचल: उफान मार रही सतलुज में कूद गया युवक- जारी है तलाश पर..
आरोपित को न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया। रविवार रात को बगस्याड़ अस्पताल में एक श्रमिक के उपचाराधीन होने की आड़ में नशेड़ी वहां घुस आया। अस्पताल में देर रात को वार्ड में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ आरंभ कर दी। महिला के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो महिला ने अपनी देवरानी को इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: अगले महीने ही आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर: सितंबर में नजर आएगा चरम- रिपोर्ट में दावा
जब दोनों महिलाओं ने विरोध किया तो वह वहां से चला गया, लेकिन जब महिला कमरे से बाहर गई तो वहां भी उसने महिला से अभद्र व्यवहार किया। इस पर महिला ने शोर मचाया और अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जंजैहली थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अदालत ने आरोपित को 19 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks