हिमाचल जॉब: 311 वन रक्षक के पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ लें पूरी डीटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल जॉब: 311 वन रक्षक के पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ लें पूरी डीटेल


शिमला।
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग द्वारा वन रक्षक के 311 पदों पर भर्ती की जानी है। 6 जुलाई से इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विभाग की तरफ से इन भर्तियों के संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बैक हो रही कार की चपेट में आए 'दो भाई'; एक स्वर्ग सिधार-एक पहुंचा अस्पताल

तो इस खबर में हम आपको इन भर्तियों के संबंध में वो सभी जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी है। वन विभाग ने 13 सर्किलों बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, नाहन, रामपुर शिमला, सोलन, शिमला शमशी में फॉरेस्ट गार्ड के 311 पद भरने हैं। 

किस सर्किल में भरे जाएंगे कितने पद 

  • बिलासपुर 30
  • चंबा 15
  • धर्मशाला 57
  • हमीरपुर 37
  • कुल्लू 30
  • मंडी 35
  • नाहन 20
  • रामपुर 23
  • शिमला 24
  • सोलन 17
  • डब्ल्यूएल शिमला 51
  • डब्ल्यूडी एल शिमला 3
  • शमशी सर्किल 5 पद

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी प्रदेश से ही 12वीं पास होना चाहिए। 

अन्य योग्यता: रोजगार कार्यालय में आवेदक का नाम दर्ज होना चाहिए। 

आयु सीमा: एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी।)

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कौन हैं ये लोग- जिन्होंने काट दिए 5 गायों के पांव; आक्रोशित हुई जनता

आवेदन करने की अंतिम तिथि: अभ्यर्थी को 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

जानें चयन प्रक्रिया में कब-कब क्या होगा: फॉरेस्ट गार्ड के ऑनलाइन फार्म की छंटनी 20 अगस्त से 8 सितंबर तक की जाएगी। 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक शारीरिक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 21 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी शारीरिक मापदंड पूरा करेंगे, उनकी लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर को होगी। इसका परिणाम 4 और 6 दिसंबर के बीच निकाला जाएगा। 

नोट: अधिक जानकारी वन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें हिमाचल प्रदेश वन विभाग और वन निगम में वन रक्षकों के कुल 386 पद भरे जा रहे हैं। वन निगम के वन रक्षक के 75 पदों के लिए निगम के निदेशक दक्षिण विज्ञापन रिलीज करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ