हिमाचल: कार में सोए थे BDO ऑफिस के जूनियर इंजीनयर- ड्राइवर ने जगाया पर रुक गई थी सांस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कार में सोए थे BDO ऑफिस के जूनियर इंजीनयर- ड्राइवर ने जगाया पर रुक गई थी सांस


सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात 51 वर्षीय कनिष्ठ अभियंता कल्याण सिंह अचानक से संदिग्ध परिस्थितियों में इंतकाल हो गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार वो ऑफिस के कार्य के सिलसिले में निजी वाहन से धारटारन गए थे। जहां से वे देर शाम भवाई अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: मंत्री महेंद्र सिंह बोले- कोरोना में मास्टरों ने बहुत मजे किए, भड़के शिक्षकों ने कहा- माफ़ी मांगो

इस बीच घर के करीब पहुंचने पर जब चालक ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रया नहीं दी। जहां से ड्राइवर उन्हें सीधे ददाहू अस्पताल ले गया। वहीं, अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मामले के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहले ददाहू में ही पोस्टमार्टम करवाने की बात कही लेकिन परिजनों ने ये कहते हुए शक जाहिर किया कि उनकी टांग पर कुछ लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल से बुरी खबर: होटल की 5वीं मंजिल से गिरा युवक, टूटी जीवन की डोर

ऐसे में मृत अभियंता के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में ही करवाने की मांग रखी। इसके बाद शव को नाहन लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। शुरूआती जांच में पुलिस को ये भी पता चला है कि घर वापसी के दौरान कनिष्ठ अभियंता कार में सो रहे थे। अभी इसे हार्ट अटैक का मामला ही माना जा रहा था, मगर अब पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ