हिमाचल: शराब के नशे ने बड़े भाई को बना दिया हैवान- छीन ली छोटे की जिंदगी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: शराब के नशे ने बड़े भाई को बना दिया हैवान- छीन ली छोटे की जिंदगी


कांगड़ा।
शराब एक ऐसा नशा जो अगर अपने खुमार पर पहुंच जाए तो इंसान क्या कुछ कर बैठे इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। जहां पर एक भाई ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई का क़त्ल कर दिया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि दोनों भाइयों के बीच विवाद उस समय हुआ जब दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम की खरी-खरी: मंत्री-विधायक संयम में रहकर करें बयानबाजी; खुद शांत किया विवाद

हत्या का यह संगीन मामला कांगड़ा थाना के तहत निफ्ट के समीप छेव से रिपोर्ट किया गया है। वहीं, इस मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी भाई को अपने छोटे भाई की ह्त्या करने के जुर्म में अरेस्ट कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मास्क लगाने को कहा तो पुलिस से उलझे पर्यटक, गाड़ी में भरकर थाने ले जाया गया

बतौर रिपोर्ट्स, बीते कल शाम सात बजे के करीब छेव में झारखंड से मजदूरी करने आए दो भाईयों में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि 26 वर्षीय बड़े भाई ने अपने 21 वर्षीय छोटे भाई की तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी तक झगड़े के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नया वेतन आयोग लागू करने को लेकर बढ़ी हलचल: गठित की गई कमेटी

इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा द्वारा बताया गया कि छेब में दोनो भाई अपने बहन व जीजा के साथ रह रहे थे। ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों भाईयों ने पहले शराब पी और उसके बाद किसी बात पर दोनों आपस में झगड़ने लगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल नौकरी: वन रक्षक के 311 पदों के आज से शुरू हुए आवेदन- यहां से डायरेक्ट करें

उन्होंने बताया कि दोनों नशे में होने के कारण बड़े भाई विकास कुमार (26) ने अपने छोटे भाई रोहित कुमार (21) के सिर में किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया, जिससे रोहित कुमार के सिर से काफी खून बहने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों भाई झारखंड राज्य के कासगंज जिला के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ