सुंदरनगर. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 21 चंडीगढ़-मनाली पर सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां से सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार बल्ह से टमाटरों से भरे कैरेट लेकर दिल्ली को जा रहा एक तेज रफ़्तार ट्रक सुंदरनगर के सलापड में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगती दुकानों में जा घुसा और पलट गया.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां-बाप का एकलौता डेढ़ वर्षीय बेटा टब के पानी में डूबा- घर में पसरा मातम
इस हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि सभी दुकानें बंद थी, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बतौर रिपोर्ट्स, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वाहन, ट्रक में लादे गए टमाटरों सहित दो दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे के बाद दुकानों के मालिक कृष्ण लाल ने सलापड पुलिस चौकी को ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके मकान की हुई क्षति होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 53 वर्षीय मनोरोगी व्यक्ति ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन, 2 बेटों को छोड़ गया पीछे
वहीं, मामले के संबंध में सूचना मिलने के बाद मौके पर सलापड पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी हेम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks