ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आबकारी व कराधान विभाग की टीम ने गश्त के दौरान पंडोगा बैरियर पर एक शख्स के पास से 10 किलो चांदी बरामद किया। वहीं, अभी तक उक्त शख्स इससे संबंधित वैध दस्तावेज़ दिखाने में असफल रहा है। कराधान विभाग ने अवैध रूप से चांदी को प्रदेश में लाने पर आरोपी व्यक्ति पर मौके पर 42000 रुपये जुर्माना लगाते हुए पैसे को सरकार खजाने में जमा करवा दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सवेरे सवा 3 बजे चरस की खेप लेकर रेन शेल्टर में बैठे थे दो युवक, पकड़े गए
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी व कराधान विभाग की टीम पंडोगा बैरियर पर गश्त पर थी। इस दौरान विभाग की टीम मौके पर से गुजर रही गाडियों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पंजाब की ओर से एक गाड़ी नंबर पीबी 12 एक्स 7155 मौके पर आ पहुंची। वहां मौजूद कर्मियों ने गाड़ी को जांच के लिए रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उन्हें गाड़ी में से 10 किलो चांदी बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: पूर्व CM वीरभद्र सिंह का हाल जानने IGMC पहुंचे बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, बताया- बोल्ड नेता
बताया जा रहा है कि आभूषण निर्माण के प्रयोग के लिए अक्सर इन्ही रास्तों द्वारा चांदी और सोने की तस्करी की जाती है। वहीं, जानकारियों की मानें तो आभूषणों का कार्य अधिकतर बिना बिल के ही किया जाता है। इतना ही नहीं सोने और चांदी के तैयार आभूषण भी अवैध तरीके से प्रदेश में लाए जाते हैं और यहां उन्हें बिना बिल के बेचा भी जाता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में रातों रात हुई बारिश-राजधानी में गिरे ओले: अब 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम
वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए आबकारी कराधान के ईटीओ संजय कुमार ने बताया कि चांदी बिना बिल के लाई जा रही थी और कार चालक कोई भी वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर पाया है। इस पर विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks