हिमाचल नौकरी: वन रक्षक के 311 पदों के आज से शुरू हुए आवेदन- यहां से डायरेक्ट करें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल नौकरी: वन रक्षक के 311 पदों के आज से शुरू हुए आवेदन- यहां से डायरेक्ट करें


शिमला।
वन विभाग में सरकारी नौकरी या फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की ओर से वन रक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के वन विभाग द्वारा वन रक्षक के 311 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई यानी आज से शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें अप्लाई

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- forp.hp.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Current Vacancies में जाएं।
  • यहां HP Forest Department Invites Online Applications for recruitment of 311 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब User Registration पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
  • अब एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • एप्लीकेशन के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।
  • डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में होगी 5000 पदों पर भर्ती: तैयार हो गया प्रस्ताव- जानें किस चीज का इंतज़ार बाकी

हम आपको इन भर्तियों के संबंध में वो सभी जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी है। वन विभाग ने 13 सर्किलों बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, नाहन, रामपुर शिमला, सोलन, शिमला शमशी में फॉरेस्ट गार्ड के 311 पद भरने हैं। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें 

डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें 

किस सर्किल में भरे जाएंगे कितने पद 

  • बिलासपुर 30
  • चंबा 15
  • धर्मशाला 57
  • हमीरपुर 37
  • कुल्लू 30
  • मंडी 35
  • नाहन 20
  • रामपुर 23
  • शिमला 24
  • सोलन 17
  • डब्ल्यूएल शिमला 51
  • डब्ल्यूडी एल शिमला 3
  • शमशी सर्किल 5 पद

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी प्रदेश से ही 12वीं पास होना चाहिए। 

अन्य योग्यता: रोजगार कार्यालय में आवेदक का नाम दर्ज होना चाहिए। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें 

डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें 

आयु सीमा: एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी।)

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट की बैठक कलः और छूट देने के मूड में है सरकार- ये बड़े फैसले भी ले सकती है सरकार

जानें चयन प्रक्रिया में कब-कब क्या होगा: फॉरेस्ट गार्ड के ऑनलाइन फार्म की छंटनी 20 अगस्त से 8 सितंबर तक की जाएगी। 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक शारीरिक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 21 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी शारीरिक मापदंड पूरा करेंगे, उनकी लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर को होगी। इसका परिणाम 4 और 6 दिसंबर के बीच निकाला जाएगा। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें 

डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें 

नोट: अधिक जानकारी वन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें हिमाचल प्रदेश वन विभाग और वन निगम में वन रक्षकों के कुल 386 पद भरे जा रहे हैं। वन निगम के वन रक्षक के 75 पदों के लिए निगम के निदेशक दक्षिण विज्ञापन रिलीज करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ