हिमाचल: मां-बाप का एकलौता डेढ़ वर्षीय बेटा टब के पानी में डूबा- घर में पसरा मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मां-बाप का एकलौता डेढ़ वर्षीय बेटा टब के पानी में डूबा- घर में पसरा मातम


सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर एक डेढ़ वर्षीय मासूम की बाथरूम में रखे टब के पानी में डूबने से मौत हो गई है। अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार मृतक मासूम अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। बच्चे का नाम दानिश पुत्र सुलेमान था, जो कि अपने परिवार के साथ बरोटीवाला में रहता था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः 53 वर्षीय मनोरोगी व्यक्ति ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन, 2 बेटों को छोड़ गया पीछे

बताया गया कि पानी के टब में गिरने के बाद मासूम ने तड़प-तड़प कर पानी में ही दम तोड़ दिया। वहीं, मामले के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुरूवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 9 बजे के करीब पेश आया। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि माता-पिता द्वारा बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। मगर उसे ब्राॅट डैड घोषित कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ