हिमाचल: पुलिस ने रेन शेल्टर में बैठी महिला की ली तलाशी; बरामद हुई लाख रूपए की चरस!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पुलिस ने रेन शेल्टर में बैठी महिला की ली तलाशी; बरामद हुई लाख रूपए की चरस!


कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। वहीं, अब तो सूबे की महिलाएं भी नशे के इस काले धंधे से जुड़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के कुल्लू जिले से सामने आया, जहां पतलीकूहल पुलिस ने एक महिला को 506 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के कर्मचारियों को मिलेगा 11 फीसद डीए पर एरियर नहीं मिलेगा!

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पतलीकूहल पुलिस की एक टीम एएसआई जगदीश चन्द की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 पर 16 मील के पास बने रेन शैल्टर में एक महिला बैठी थी जो पुलिस को देखकर घबरा गई। पुलिस ने शक के आधार पर महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 506 ग्राम चरस बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा बिना ड्राइवर का ट्रक; बीच में पिस गया बाइक सवार

उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़ी गई महिला की पहचान लीला देवी पत्नी सोमनाथ निवासी बाड़ी डाकखाना पतलीकूहल के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को मादक द्रव्य की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ