बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मैं देश का पहला मुख्यमंत्री हूं जिसका अधिकतर कार्यकाल कोविड में गुजरा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश का कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं है, जिसका अधिकतर कार्यकाल कोविड में गुजरा हो। फिर भी हम हिमाचल को कोविड के संकट से बाहर निकलते हुए देख रहे हैं और साथ ही अब कोविड का कहर भी कम होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कार में सोए थे BDO ऑफिस के जूनियर इंजीनयर- ड्राइवर ने जगाया पर रुक गई थी सांस
उपचुनावों के लिए अभी नहीं चुने चेहरे
जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों के लिए पार्टी ने चेहरे नहीं चुने हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में होने वाली बैठक में उपचुनावों पर चर्चा होगी। चुनावों की तारीख तय होने के बाद चेहरों की घोषणा की जाएगी। भाजपा दोनों विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर जीतकर सत्ता में आएगी। 2022 में भी भाजपा सत्ता में रिपीट करेगी।
यह भी पढ़ें: मंत्री महेंद्र सिंह बोले- कोरोना में मास्टरों ने बहुत मजे किए, भड़के शिक्षकों ने कहा- माफ़ी मांगो
कांग्रेस के अंदर की लड़ाई पूरा हिमाचल देख रहा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के घर के अंदर ही लड़ाई लंबे समय से चली हुई है, जिसको हम क्या समूचा हिमाचल देखता आ रहा है। आगामी होने वाले चुनावों में भी यह साफ हो जाएगा। अब उनका सीधा फोकस तीन चुनाव सीटों पर है। जिसमें दो विधानसभा व एक सांसद सीट को भी वह निश्चित तौर पर जीतकर बताएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज देश सहित हिमाचल प्रदेश में बहुत विकट परिस्थितियों से गुजर रही है। कांग्रेस के पास न तो कोई सीएम का चेहरा है और न ही कोई मंत्री का।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks