हिमाचल: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा बिना ड्राइवर का ट्रक; बीच में पिस गया बाइक सवार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा बिना ड्राइवर का ट्रक; बीच में पिस गया बाइक सवार


सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बीते कल एक बड़ा ही दर्दनाक और हैरान करने वाला हादसा पेश आया। जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पेश आए इस हादसे में एक बाइक चालाक की मौत हो गई। 

बताया गया कि दिल्ली से एक ट्रक स्क्रैप लेकर जय भारत रोलिंग मिल आया था। बुधवार शाम ट्रक को अनलोड करने के बाद शाकिर पुत्र हिम्मत सिंह निवासी राजस्थान ने सड़क के किनारे पार्क कर दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल की बारिश ने दिखाया भयानक मंजर, आज के लिए पूरे राज्य में अलर्ट- 7 जुलाई तक असर

इसी बीच उसके पीछे एक दूसरा ट्रक भी आकर रुक गया। वो ट्रक ढलान में होने की वजह से अचानक ही आगे की तरफ चलना शुरू हो गया। तुरंत ही उस ट्रक के चालक ने खिड़की को पकड़कर ऊपर चढ़ने की कोशिश की। 

इसी बीच वो ट्रक सहित आगे पार्क किए गए ट्रक से टकरा गया। दोनों ट्रकों के बीच में आ जाने की वजह से हरियाणा के सरसावा के रहने वाले ट्रक चालक टहल सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीजीआई ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ