यह भी पढ़ें: हिमाचल में होगी 5000 पदों पर भर्ती: तैयार हो गया प्रस्ताव- जानें किस चीज का इंतज़ार बाकी
इसके बाद व्यक्ति की शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उसे बैल से छुड़ाया और घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए। यहां पर इलाज के दौरान उक्त वृद्ध शख्स की जान चली गई। वहीं, मृतक शख्स के परिवार व वार्ड के अन्य लोगों द्वारा बताया कि इस बैल ने पहले भी तीन लोगों पर हमला किया गया था जिससे एक व्यक्ति गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार करने के बाद घर लौट आया है।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट की बैठक कलः और छूट देने के मूड में है सरकार- ये बड़े फैसले भी ले सकती है सरकार
यह बैल एक महीने के अंदर चार लोगों पर हमला कर चुका है। लोगों ने स्थानीय व जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि आवारा घूम रहे हिंसक बैलों को पकड़कर गौसदनों में भेजा जाए जिससे दुबारा ऐसी घटना भविष्य में न हो। व्यक्ति की पहचान कालीदास पुत्र डंडू राम उम्र 70 वार्ड सात दकड़ी के रूप में हुई है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से हल्का पटवारी द्वारा फौरी राशि बीस हजार रुपए पीड़ित परिवार को प्रदान की गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks