हिमाचल: मास्क लगाने को कहा तो पुलिस से उलझे पर्यटक, गाड़ी में भरकर थाने ले जाया गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मास्क लगाने को कहा तो पुलिस से उलझे पर्यटक, गाड़ी में भरकर थाने ले जाया गया


शिमला।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में एंट्री को लेकर छूट दिए जाने के बाद प्रदेश में पर्यटकों का आगम काफी ज्यादा बढ़ गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले यह पर्यटक सूबे में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस सब के बीच सूबे की राजधानी शिमला से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम की खरी-खरी: मंत्री-विधायक संयम में रहकर करें बयानबाजी; खुद शांत किया विवाद

यहां स्थित एतिहासिक रिज मैदान पर पुलिस को बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करने से रोकना हरियाणा के एक पर्यटक को काफी ज्यादा महंगा पड़ गया। बताया गया कि पुलिस ने पहले ही इस शख्स का मास्क ना पहनने को लेकर चालान काटा था। इसके कुछ देर बाद पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने संबंधी धाराओं के तहत उक्त शख्स के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा समाई कार- अपने पीछे बेटे और बेटी को छोड़ गया शख्स

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर रिज मैदान पर पुलिस की अलग-अलग टीमें रिज, मालरोड पर मास्क लगाने को लेकर पर्यटकों को जागरूक कर रही थी। इस दौरान मास्क न लगाने को लेकर पुलिस द्वारा पर्यटकों का चालान भी किया जा रहा था। तभी एक युवक आया और अन्य पर्यटकों को पुलिस कार्रवाई में सहयोग न देने की बात करने लगा। ये वही युवक था जिसका मास्क न पहनने को लेकर पहले ही चालान काटा जा चुका था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जारी हो गया नए पे स्केल का नोटिफिकेशन: हिमाचल के कर्मचारियों को बेसब्री से इंतज़ार

बतौर रिपोर्ट्स, इस दौरान पर्यटक पुलिस के साथ उलझ गया और बहसबाजी करने लगा। पर्यटक पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं माना और आखिर में पुलिस इसे गाड़ी में डालकर थाने ले गए। पुलिस ने इसकी खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ पर्यटकों की बहसबाजी को देखकर स्थानीय लोगों के अलावा रिज घूमने आए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ