ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों की फेहरिस्त में आज एक और नया कांड जुड़ गया है। ताजा मामला सूबे के ऊना जिले से सामने आया है, जहां पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कौन हैं ये लोग- जिन्होंने काट दिए 5 गायों के पांव; आक्रोशित हुई जनता
यह हादसा यहां स्थित उपमंडल बंगाणा के तहत जोल-तलमेहड़ा मार्ग पर पेश आया। जान गंवाने वाले युवक की उम्र 30 साल बताई जा रही है। वहीं, घायल हुआ युवक मृतक का रिश्ते में चचेरा भाई लगता है। मृतक की पहचान विवेक शर्मा पुत्र योगराज निवासी डीहर के रूप में हुई है। जिसका पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टमाटर से लदे तेज रफ़्तार ट्रक ने खोया कंट्रोल, दुकानों में घुसा
बताया गया कि शनिवार सुबह विवेक शर्मा अपने चचेरे भाई के निखिल शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर टाहलीवाल स्थित कंपनी में कार्य के लिए जा रहा था। इस बीच सदा शिव मंदिर के गेट के पास बैक हो रही एक कार की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से विवेक को गंभीर हालत में होशियारपुर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टमाटर से लदे तेज रफ़्तार ट्रक ने खोया कंट्रोल, दुकानों में घुसा
होशियारपुर में उपचार के दौरान विवेक की जान चली गई। वहीं पर निखिल शर्मा का उपचार जारी है। डीएसपी ऊना रमाकांत ठाकुर का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks