मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी आत्महत्या के मामलों के बीच सूबे के मंडी जिले से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। यहां स्थित लडभड़ोल इलाके में एक शख्स ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शख्स मेहनत मजदूरी कर ने अपना जीविकोपार्जन करता था। वहीं, उक्त शख्स की पत्नी उसे करीब ढाई साल पहले ही छोड़कर घर से चली गई थी।
यह भी पढ़ें: 'मंत्री महेंद्र सिंह ने बिलकुल ठीक कहा, सच कड़वा होता है': सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा बयान
वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि आज सुबह के वक्त गांव का ही रहने वाला एक शख्स मवेशियों को चराने के लिए जंगल की तरफ जा रहा था, तब उसने उक्त शख्स के शव को पेड़ से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसने गांव वालों को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नशे में अस्पताल में घुसा व्यक्ति, महिला से की छेड़छाड़
मृतक शख्स की पहचान लडभड़ोल के ग्राम पंचायत कोलंग के गदयाड़ा निवासी पृथ्वीराज (34 वर्षीय) पुत्र प्रेम सिंह के रूप में की गई है। पृथ्वीराज ने खुदकुशी क्यों की इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पृथ्वीराज के घर में बुजुर्ग मां दो भाई व दो बहनें हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। पंचायत कोलंग प्रधान अनीता देवी ने पृथ्वीराज द्वारा खुदकुशी करने की पुष्टि की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks