मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर के अस्पताल में पिछले दो सालों से पेट दर्द की परेशानी से गुजर रही महिला के पेट से डॉक्टरों की टीम ने 5 किलो का वजनी ट्यूमर निकालने में कामयाबी हासिल कर महिला को नया जीवनदान दिया है। सिविल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता जम्वाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरनगर के जड़ोल निवासी गंभरी देवी पिछले 2 वर्ष से पेट दर्द से परेशान थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के ITI पास युवा कर लें तैयारी: इन 50 पदों पर होने जा रही है भर्ती- जानें पूरी डिटेल
उन्होंने आगे कहा कि जांच करने पर पाया गया कि गंभरी देवी के पेट में रसौली है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण महिला का ऑपरेशन करना खतरे से खाली नहीं था। अब शुक्रवार को महिला का ऑपरेशन कर ओवरी से 5 किलो की रसौली निकाली गई है, जिसका साइज़ 25″×18″ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से ले उड़ा लाखों का नशा: किया था कुछ ऐसा जुगाड़
अब गंभरी देवी खतरे से बाहर है और उनको नया जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि महिला को जीवन देने (ऑपरेशन) के लिए डॉ सूरज भारद्वाज, डॉ प्रति नेगी, डॉ प्रियंका, स्टाफ नर्स लता, आंचल, सविता व सहायक पन्ना मौजूद रहे। इस मौके पर गंभरी देवी के पारिवारिक सदस्यों ने डाक्टरों और उनकी टीम का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks