हिमाचल: कल की बारिश ने दिखाया भयानक मंजर, आज के लिए पूरे राज्य में अलर्ट- 7 जुलाई तक असर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कल की बारिश ने दिखाया भयानक मंजर, आज के लिए पूरे राज्य में अलर्ट- 7 जुलाई तक असर


शिमला।
हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बीते कल का दिन काफी भीगा-भीगा सा रहा। कुछ जगहों पर हुई जोरदार बारिश से जहां पहाड़ियों से मलबा बहकर सड़क पर आ गया। तो वहीं, किसी जगह पर नाले में बाढ़ आने से रास्ते कई घंटों तक बाधित रहे। बीते कल बारिश का यह कहर चंबा-कुल्लू और कांगड़ा समेत कुछ जिलों में देखने को मिला। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट बैठक की अगली डेट आई सामने: और छूट देने के मूड में है सरकार!

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सात जुलाई तक लगातार बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान है। जबकि एक से पांच जुलाई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिससे प्रदेश वासियों को तपती धूप से राहत मिलेगी। इस दौरान राज्य में 30 से 40 किमी तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रहा है। 

चंबा में सड़क पर आया मलबा-मनाली-लेह मार्ग पर 10 घंटे बंद रहा


चंबा जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार दोपहर बाद दो घंटे तक हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। शहर में जहां दुकानों में बारिश का पानी घुस गया तो वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में उगी मक्की की फसल तबाह हो गई। करीब दो घंटे तक जारी रही बारिश से  शहर के कई भाग पानी से लबालब हो गए। मुगला में घर के भीतर पानी घुसने से चारदीवारी ध्वस्त हो गई। इसके अलावा शहरी क्षेत्र की 15 सड़कें बंद हो गईं। 

यह भी पढ़ें: HRTC इंटरस्टेट सर्विस: किस जिले के किस डिपो से कितने बजे कहां के लिए चलेंगी बसें- देखें पूरी लिस्ट

वहीं, कुल्लू जिले में बारालाचा दर्रे के समीप पटसेउ नाले में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग 10 घंटे अवरुद्ध रहा। मार्ग अवरुद्ध होने के चलते पुलिस ने लेह से आ रहे वाहनों को सरचू में और मनाली से लेह जा रहे वाहनों को दारचा में रोका। बीआरओ सुबह ही अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने में जुट गया। दोपहर 2 बजे सड़क बहाल हुई और वाहन बारालाचा दर्रे के आर-पार हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ