हिमाचल: सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा युवक अचानक से सड़क पर गिरा- टांडा में टूटा दम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा युवक अचानक से सड़क पर गिरा- टांडा में टूटा दम


कांगड़ा.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है. यहां पर आज मंगलवार को सेना भर्ती की तैयारी कर रहा एक युवक दौड़ लगाने के दौरान ही अचानक से सड़क पर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे आगामी इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर्स द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है. मटौर निवासी इस युवक की उम्र मात्र 19 साल थी. 

बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था अभिषेक 

जो कि बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था. मृतक युवक के पीछे उसका एक छोटा भाई भी है. पंचायत उप प्रधान संजीव काका ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभिषेक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। रोज की तरह संजीव तड़के पांच बजे दौड़ के लिए कोहाला की तरफ गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नया वेतन आयोग लागू करने को लेकर बढ़ी हलचल: गठित की गई कमेटी

दौड़ लगाता वह अचानक सड़क पर गिर गया। उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमोर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, इस मसले पर पंचायत उप प्रधान और स्थानीय लोगों द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ