कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। एक तरफ यहां सूबे में इन दिनों हिंसात्मक वारदातें बढ़ गई हैं। वहीं, हर तरह के अपराध के मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। इसी कड़ी में सूबे के कांगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित शाहपुर के द्रमण में बीती रात गाड़ी और बुलेट पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने एक युवक के उपर जानलेवा हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार का विभागों को सख्त आदेश: अगर 7 जुलाई तक नहीं किया ऐसा तो नहीं मिलेगा बजट
तेजधार हथियारों से हुए इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से गायब हो गया। वहीं, घायल हुए युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया गया। जहां पर डॅाक्टर्स ने युवक का घाव गहरा होने के कारण उसके सिर पर सात टांके लगाए हैं। वहीं, रात के वक्त ही चार आरोपियों के खिलाफ इस मामले को लेकर पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 12वीं पास के लिए निकली है 35 हजार सैलरी वाली नौकरी; आज है आवेदन की लास्ट डेट
पीड़ित युवक का नाम पंकज शर्मा बताया जा रहा है। जो द्रमण का ही रहने वाला है। वहीं, आरोपी हमलावर शाहपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद पीड़ित युवक को धर्मशाल स्थित जोनल अस्पताल में मेडिकल के लिए भी ले जाया गया था। जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली ड्राइवर के गुनाह: पहले सिग्नल तोड़ा- फिर टक्कर मारकर ले ली जान
मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ त्रिलोचन सिहं द्वारा बताया गया कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घायल का धर्मशाला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के कारवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिर भी इस तरह की घटना समाज में बर्दाश्त नहीं है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks