चंडीगढ़/सिरमौरः हिमाचल प्रदेश स्थित सिरमौर जिले के रहने वाले एक शख्स ने बीते कल केंदशासित प्रदेश चंडीगढ़ में सिग्नल तोड़ते हुए एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार का विभागों को सख्त आदेश: अगर 7 जुलाई तक नहीं किया ऐसा तो नहीं मिलेगा बजट
पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी शख्स को जमानत पर छोड़ दिया है। आरोपी कार चालक की पहचान राजकुमार निवासी गांव किशनपुरा, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स गुरूवार सुबह 4 बजे के करीब जीएमसीएच-32 में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौट रहा था।
यह भी पढ़ें: शादी के साथ ही शुरू हुई यामी गौतम की साढ़ेसाती, मनी लॅान्ड्रिंग के मामले में ED ने भेजा समन
इस दौरान कार की तेज रफ्तार होने के कारण पहले तो कार चालक ने सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास सिग्नल तोड़ा उसके बाद रोड़ क्रॅास कर रहे ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें एक शख्स की मौके पर मौत हो गई और दूसरे का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। वहीं, इस घटना में मरने वाले व्यक्ति की पहचान डेराबस्सी निवासी अनीश (35) के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना में घायल हुए ऑटो चालक की पहचना हरीश (30) के तौर पर हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks