शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्यापन का कार्य कर रहे 2555 एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है। गौरतलब है कि सीएम जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वहीं, बीते दिनों हुई जयराम कैबिनेट की बैठक में इस घोषणा को मंजूरी भी दे दी गई थी। जिसके बाद आज इन शिक्षकों के मानदेय में 500 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 931 रूपए का हुआ LPG गैस सिलेंडर: 82 रूपए तक बढ़ गए प्रतियूनिट के दाम!
अब इन 2555 एसएमसी शिक्षकों को एक अप्रैल 2021 से बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के तहत नियुक्त सभी श्रेणियों के एसएमसी शिक्षकों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इस संबंध में आज आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा एसएमसी के तहत पीजीटी, डीपीई, टीजीटी, सीएंडवी और जेबीटी नियुक्त किए गए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks