शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वार आज 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आज यह रिजल्ट दोपहर 11 बजे ही जारी किया जाना था जिसका छात्र पलकें बिछाए इंतज़ार भी कर रहे थे। इस सब के बीच दोपहर के वक्त अपडेट सामने आती है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करेगा। वहीं, शाम होते होते यह रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सवेरे सवा 3 बजे चरस की खेप लेकर रेन शेल्टर में बैठे थे दो युवक, पकड़े गए
बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया है। मैट्रिक परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने पंजीकरण विवरण यानी रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक वेबसाइट : hpbose.org
हिमाचल प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए 1.3 लाख स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 1.16 लाख नियमित और 14,929 स्टूडेंट्स एसओएस के हैं। ये सभी स्टूडेंट्स एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपना एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स अपना हॉल टिकट नंबर भरकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट (HPBOSE 10th Result 2021) देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- वेबसाइट पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी जहां आप अपना लॉगिन की जरूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
- इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा और आप इसे भविष्य के संदर्भों के लिए डाउनलोड और रख सकते हैं।
पिछले साल का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से पिछले साल, HPBOSE कक्षा 10 के रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 68.11 प्रतिशत था। इस परीक्षा में, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। तब देश में COVID-19 लॉकडाउन होने से पहले मार्च में ही परीक्षा आयोजित की गई थी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks