हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा जूनियर ऑफिस असीस्टेंट (पोस्ट कोड 817) के 1867 पदों के लिए आयोजित की गई छंटनी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2021 को किया गया था। आयोग ने इस छंटनी परीक्षा के आधार पर 19024 उम्मीदवारों को दक्षता परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया है।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 18 सितंबर 2021 तक आयोग के मुख्यालय में किया जाएगा।
बता दें कि इन पदों को भरने की प्रक्रिया 21 सितंबर 2020 को शुरू हुई थी। इसके बाद 20 अक्टूबर 2020 व 21 जनवरी 2021 को पदों की संख्या को लेकर बदलाव भी किए गए थे। आयोग को इन पदों के लिए 2 लाख 27 हजार 838 आवेदन मिले थे। इसमें से 2 लाख 9 हजार 992 को एडमिट कार्ड जारी हुए। परीक्षा में 1 लाख 7 हजार 878 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। जबकि 1 लाख 2 हजार 114 गैर हाजिर रहे थे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks