HPTET: जारी हुआ एडमिट कार्ड- ये रहा डाउनलोड लिंक, 9 से 12 जुलाई तक होगा टेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HPTET: जारी हुआ एडमिट कार्ड- ये रहा डाउनलोड लिंक, 9 से 12 जुलाई तक होगा टेस्ट


शिमला।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड जारी होने की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं। बोर्ड द्वारा एचपीटीईटी जुलाई 2021 एडमिट कार्ड को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर जारी किया गया। 

इस लिंक से करें एचपीटीईटी जुलाई 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ढाई साल पहले छोड़ गई थी पत्नी, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शख्स

एचपीबीओएसई द्वारा हिमाचल टीईटी एडमिट कार्ड 2021 जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से 12 जुलाई 2021 तक राज्य में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है।

इस लिंक से करें एचपीटीईटी जुलाई 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड

कहां और कैसे करें एचपीटीईटी जुलाई 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

  • एचपीटीईटी जुलाई 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करना होगा 
  • यहां पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में या टीईटी सेक्शन में उपलब्ध कराये जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (यूजरनेम, पासवर्ड, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे और दिये गये विकल्प से प्रिंट कर पाएंगे। 
  • प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सेव कर लेनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ