शिमला: कोरोना की दूसरी लहर की वजह से लगाई गई पाबंदियों के हटने के बाद अब हिमाचल से इंटर-स्टेट बसें आज से चलनी शुरू होने जा रही हैं. वीरवार, पहली जुलाई से यात्री एचआरटीसी (HRTC) की बसों में चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों का सफर कर सकेंगे।
पहले चरण में लगभग 350 रूट पर बाहरी राज्यों के लिए बस चलाए जाएंगे, फिर धीरे धीरे आवश्यकतानुसार इन्हें बढ़ाया जाएगा। राजस्थान व जम्मू कश्मीर के रूटों पर अभी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आज से खुल जाएंगे सभी धार्मिक स्थल, हर शक्तिपीठ में हैं दर्शन के अलग अलग नियम; जानें
पहली जुलाई से वीरवार से एचआरटीसी ऊना डिपो कुल 26 रूट पर परिवहन सेवा यात्रियों को उपलब्ध करवाएगा। लोकल रूटों के बाद एचआरटीसी (HRTC) ने अब सरकार के दिशानिर्देश के बाद से अंतरराज्यीय बस सेवा को बहाल कर दिया है।
इन लोकल एवं अंतरराज्यीय रूट पर चलेंगी बसें:
आइएसबीटी (ISBT) ऊना से एचआरटीसी की विभिन्न बसों में सुबह पांच बजे ऊना-शिमला सुपरफास्ट, 5.15 बजे डाडासीबा-चंडीगढ़, 5.20 बजे हमीरपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, गोंदपुर-चंडीगढ़ 5.30 बजे, ऊना हरसीपत्तन - देहरादून 6.00 बजे बजे चलेगी। इसके अलावा कोटला-चितपूर्णी- दिल्ली सुबह 6.00 बजे, रिवालसर- चंडीगढ़ 6.20 बजे, घंगरेट-शिमला 6.20 बजे, ऊना से हरिद्वार 6.30 बजे, धनेड़ वाया हमीरपुर होशियारपुर 6.30 बजे बस चलेगी।
यह भी पढ़ें: कल डेट बदलते ही चलेगा महंगाई का चाबुक! 1 जुलाई से कार-बाइक महंगे होने समेत होंगे 7 बदलाव
इसके अलावा भद्रकाली-चंडीगढ़ 6.40 बजे, ऊना - शिमला (सुपर फास्ट) सात बजे, शाहपुर से दिल्ली 7.30 बजे, ऊना से बद्दी-कालका 8.15 बजे, ऊना से लुधियाना 11.40 बजे, धर्मशाला से कालका 11.50 बजे, ऊना से होशियारपुर-दहनेटा टू 12.10 बजे दोपहर, कांगड़ा-परवाणू वाया नादौन 12.20 बजे, कांगड़ा-परवाणू वाया देहरा 1.20 बजे, सुजानपुर-होशियारपुर 1.30 बजे, ऊना-होशियारपुर 2.20 बजे, ऊना-चंडीगढ़-उहल दोपहर तीन बजे, ऊना-परवाणू-भंजारू दोपहर तीन बजे, मनाली-कुल्लू-अमृतसर दोपहर बाद 3.30 बजे, ऊना - होशियारपुर-मैड़ी 4.40 बजे, ऊना-होशियारपुर शाम 5.20 बजे चलेगी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks