HRTC इंटरस्टेट सर्विस: किस जिले के किस डिपो से कितने बजे कहां के लिए चलेंगी बसें- देखें पूरी लिस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HRTC इंटरस्टेट सर्विस: किस जिले के किस डिपो से कितने बजे कहां के लिए चलेंगी बसें- देखें पूरी लिस्ट

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन पहले सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक जुलाई से अंतरराज्यीत बसों के संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। वहीं, इस निर्णय को अमल में लाते हुए आज से HRTC ने बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। आज यानी गुरूवार को प्रदेश भर के विभिन्न इलाकों से बाहरी राज्यों के लिए बसें चलना शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: मंहगाई की मार- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें क्या है नई कीमत

प्रदेश से बाहरी राज्यों के लिए 500  रूटों पर 317 बसें चलेंगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश से बाहरी राज्यों के लिए कुल 708 रूट हैं, जिनमें से सिर्फ 500 रूट पर ही बसें चलाई जाएंगी। ये बसें सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइनस का पालन कर ही संचालित की जाएंगी। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूबे के किस जिले के किस डिपो से कितने बजे और कहां के लिए इन बसों का संचालन किया जाएगा। इससे संबंधित लिस्ट को आप खबर के नीचे देख सकते हैं।

317 बसों में कौन सी बसें हैं शामिल-

  • साधारणः 298
  • वोल्वोः 15
  • डीलक्सः4

जानें क्या है एसओपी-

  • सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर चलेंगी।
  • सर्दी, खांसी जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।
  • चालक के पास कोई सवारी नहीं जा सकेगी।
  • बसें उचित स्टेशन पर ही रुकेंगी।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ