कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बाल विकास परियोजना परागपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाने का ऐलान किया गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से आवेदन भी मांग लिए गए हैं। विभाग ने इन रिक्तियों के तहत एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जबकि सहायिकाओं के 11 पद भरने का फैसला किया है। इस दौरान ग्राम पंचायत डाडासीबा के केंद्र बतबाड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट बैठक की अगली डेट आई सामने: और छूट देने के मूड में है सरकार!
वहीं, ग्राम पंचायत परागपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नक्की, ग्राम पंचायत कलोहा के अधीन काकड़बड़ केंद्र, ग्राम पंचायत टोंटा के केंद्र फलबाड़ा वटोंटा-11, ग्राम पंचायत कुहना के केंद्र कुहना-11, ग्राम पंचायत कोलापुर केकेंद्र जटोली, ग्राम पंचायत भनेड के केंद्र भनेड, ग्राम पंचायत कनोल के केंद्र पनियामल, ग्राम पंचायत चलाली के भड़ियाली, ग्राम पंचायत रोड़ीकोड़ी के केंद्र कोडियां, ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के केंद्र बेहड़कुठेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद भरा जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भरे बाजार मनचलों ने लड़की से नंबर मांगा, पर समझदार निकली छोरी- करवा दी छित्तर परेड
इन पदों के लिए 23 जुलाई को सुबह 11: 00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर के कार्यालय में एसडीएम देहराकी अध्यक्षता में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks