यह भी पढ़ें: 'मैं देश का पहला मुख्यमंत्री हूं जिसका अधिकतर कार्यकाल कोविड में गुजरा'
बताया गया कि गोली लगने के बाद युवक को घायल अवस्था में पहले बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते परिजन उसे एमएच योल ले गए। वहां पर युवक ने दम तोड़ा दिया। युवक फौज में था। बता दें कि रोहित कुमार अपने मामा जगदीश चंद निवासी बंडियां खोपू के घर आया हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कार में सोए थे BDO ऑफिस के जूनियर इंजीनयर- ड्राइवर ने जगाया पर रुक गई थी सांस
आज वह मामा की बंदूक की साफ-सफाई करने लगा। बंदूक की साफ-सफाई करते समय अचानक गोली चल पड़ी। गोली रोहित कुमार की छाती पर लगी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साथ ही युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज टांडा में कल होगा। पुलिस ने मामा जगदीश चंद व रोहित कुमार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks