LIC के इस पेंशन बीमा को लेने के 6 महीने बाद ले सकते हैं लोन, है बड़े काम का प्लान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

LIC के इस पेंशन बीमा को लेने के 6 महीने बाद ले सकते हैं लोन, है बड़े काम का प्लान

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इस माह के पहली तारीख 1 जुलाई, 2021 को एक नई बीमा प्लान लांच की है। सरल पेंशन योजना के नाम से लॉन्च की गई इस प्लान की खासियत यह है कि पॉलिसी शुरू होने की तारीख ले छह महीने बाद आप आसानी से कर्ज (Loan) ले सकते हैं।

बता दें कि  यह गैर-लिंक्ड, सिंगल प्रीमियम योजना होगी। जो भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के दिशानिर्देशों के अनुसार इमीडिएट एन्युटी प्लान (Immediate Annuity plan) है। सभी जीवन बीमाकर्ताओं के लिए समान नियम और शर्तें हैं। LIC की इस स्कीम के तहत पॉलिसीधारक के पास एकमुश्त राशि के भुगतान पर दो उपलब्ध विकल्पों में से एन्युटी चुनने का विकल्प है।

इमीडिएट एन्युटी प्लान क्या होता है:

रिटायरमेंट की उम्र के करीब पहुंच रहे लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है। इमीडिएट एन्युटी के तहत शुरुआती निवेश के बाद पेमेंट का लंबा इंतजार नहीं करना होता है, बल्कि तुरंत बाद पेमेंट मिलना शुरू हो जाता है। एन्युटी प्लान में व्यक्ति एकमुश्त निवेश करता है। फिर भविष्य में मासिक, तिमाही या वार्षिक आधार पर इसका भुगतान होता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सांप ने डसा पर नहीं चला पता- अब मां-पत्नी और दो बच्चों को अपने पीछे छोड़ शख्स

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के इस सरल पेंशन योजना में  पहला विकल्प Life Annuity खरीद मूल्य के 100% की वापसी के साथ है। जबकि, दूसरा विकल्प last Survivor की मृत्यु पर खरीद मूल्य के 100% की वापसी के साथ Joint Life Last survivor annuity के साथ है। इसमें पॉलिसी की शुरुआत में वार्षिकी दरों की गारंटी है और Annuity पूरे जीवन काल में देय हैं।

प्लान लेने की क्या है प्रक्रिया:

इस प्लान को आप किसी एजेंट के माध्यम से ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ऑनलाइन प्लान लेने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आधिकारिक वेबसाइट  www.licindia.in पर जाकर आप इस प्लान को सेलेक्ट कर खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के तीन शहरों में पेट्रोल ने जड़ दिया शतक: यहां- जानें अपने जिले का रेट

इस प्लान के तहत  न्यूनतम एन्युटी (minimum Annuity) 12,000 रुपये प्रति वर्ष की है। न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिकी मोड, चुने गए विकल्प और पॉलिसी लेने वाले की उम्र के ऊपर निर्भर करेगा। अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। यह योजना 40 वर्ष से 80 वर्ष की आयु के लिए उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ