शिमला। कोरोना महामारी के दौर में बढ़ती महंगाई ने तो मानों आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है। पहले पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए फिर दूध के और अब इसी कड़ी में आम आदमी के घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रूपए और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रूपए महंगा कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और हादसा: खाई में गिरी कार; नहीं बची बहू- ससुर पहुंचा अस्पताल
गुरुवार से प्रदेश में रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गईं। घरेलू सिलिंडर इस माह 931.50 रूपए में मिलेगा। इसमें होम डिलिवरी के 52.50 रूपए शामिल हैं। व्यावसायिक सिलिंडर जुलाई में 1705 रूपए में मिलेगा। इसमें डिलिवरी चार्ज 59 रूपए शामिल हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 31 रूपए की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई जाएगी। गौरतलब है कि पिछले महीने हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks