कुल्लू। हिमाचल प्रदेश बीते कुछ दिनों से सामने आ रही तरह-तरह के हादसे की ख़बरों के बीच कई सारे श्रद्धालुओं की जान गई है। इसी कड़ी में ताजा हादसे की अपडेट सूबे के कुल्लू जिले से सामने आई है। जहां पर पेश आई हादसे में वाहन के खाई में गिर जाने की वजह से बिजली महादेव आए एक युवक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने बताया डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीड़ित लड़की का हाल, बोले- धारा 144 की जरूरत नहीं
मृतक युवक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक अपनी महिंद्रा थार लेकर अकेले ही 1900 किलो मीटर का सफ़र कर यहाँ दर्शन करने को आया हुआ था। इस दौरान बिजली महादेव जाना मार्ग पर यह हादसा पेश आया, जिसकी वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट से पहले जयराम सरकार ने दी छूट: सोशल गैदरिंग पर बड़ा फैसला, 250 लोग होंगे शामिल
कुल्लू जिले ने नवनियुक्त एसपी गुरुदेव शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मृत पर्यटक की पहचान (34) अजय सिंघवी पुत्र पदम सिंघवी निवासी सी-801, रहेजा अटलांटिस, जीके मार्ग, लोअर परेल, मुंबई के रूप में की गई है। उन्होंने आगे बताया कि पर्यटक ने 1 जुलाई को मनु आलय स्पा रिसॉर्ट्स में चेक इन किया था और चेक आउट की तारीख 3 जुलाई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में रिपोर्ट किए गए डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचा सकती है ये वैक्सीन, कंपनी ने ठोंका दावा
इस बीच आज सुबह वह अपने वाहन में जाणा वाटर फॉल होते हुए बिजली महादेव के रास्ते जा रहा था कि तभी यह हादसा पेश आया। यह हादसा इतना भयानक था कि उक्त युवक मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks