हिमाचल में पुराने साथियों से मिलकर खुश हुए नड्डा, साथ में पी चाय, पकौड़ों का भी चखा स्वाद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में पुराने साथियों से मिलकर खुश हुए नड्डा, साथ में पी चाय, पकौड़ों का भी चखा स्वाद


बिलासपुर।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंच गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचे। यहां पर सीएम जयराम ठाकुर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। 

इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पार्टी के कई सीनियर नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यहां से जेपी नड्डा जब जिला मुख्यालय से अपने घर विजयपुर के लिए रवाना हुए तो अचानक कंदरौर के घुमाणी चौक पर उनका रुकना हुआ। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: IPH दफ्तर में कुर्सी पर बैठे-बैठे महिला कर्मचारी की रुक गई सांसें, जांच शुरू

यहां उन्होंने अपने कुछ पुराने दोस्तों के साथ खूब गपशप लगाई। साथियों के साथ चाय की चुस्कियां ली और पकौड़ों का भी स्वाद चखा। जेपी नड्डा ने इस दौरान अपने कुछ पुराने साथियों को नाम से पुकार कर उनका हालचाल जाना और अपने पुराने दिनों को याद किया। 

इस मौके पर उनके साथ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार जमवाल और सदर विधायक सुभाष ठाकुर सहित झंडुता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटी का जन्म होते ही 51,000; हजारों रूपए छात्रवृत्ति- हॉस्टल फीस और बहुत कुछ, जानें

वहीं, जेपी नड्डा व मुख्‍यमंत्री सहित पार्टी नेताओं के बीच विश्राम गृह में राजनीत‍िक चर्चा हुई। इस दौरान उपचुनाव पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा सीएम व पार्टी के राज्‍य अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने प्रदेश के हालात के बारे में बताया। उपचुनाव में पार्टी से टिकट के तलबगार भी जेपी नड्डा के पास हाजिरी लगाने पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब कश्मीरी भी करने लगे तस्करी: चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया 20 वर्षीय युवक

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कृपाल परमार भी बिलासपुर पहुंचे थे। प्रदेश व जिला के नेताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के घर जमावड़ा लग गया। इसके साथ ही क्षेत्र के लोग उनसे मिलने यहां पहुंचे। 

जगत प्रकाश नड्डा ने यहां अपने समस्त परिवार के साथ पार्टी नेताओं के साथ मिले। शाम तक नड्डा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे और शाम को परिवार मिलन समारोह रखा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ