हिमाचल में तीन दिन गुजारेंगे नड्डा: बुआ के घर से लेकर अटल टनल तक का है दौरा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में तीन दिन गुजारेंगे नड्डा: बुआ के घर से लेकर अटल टनल तक का है दौरा


शिमला।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा तीन दिनों के दौरे पर अपने गृह राज्य हिमाचल पधार रहे हैं। बीजेपी चीफ जगत प्रकाश नड्डा चार से छह जुलाई तक हिमाचल के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले चार जुलाई को नड्डा गृह क्षेत्र बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके बाद पांच जुलाई को उनका मनाली, अटल टनल रोहतांग, सिस्सु व कुल्लू जाने का कार्यक्रम है।

तय हो सकते हैं उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम

जेपी नड्डा के इस दौरे को लेकर इस बात का अनुमान जताया जा रहा है कि इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र व फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। मनाली में ही उपचुनाव को लेकर रणनीति तय होगी। मंडी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी का नाम फाइनल होगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के तीन शहरों में पेट्रोल ने जड़ दिया शतक: यहां- जानें अपने जिले का रेट

यह सीट सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई है। उन्होंने दिल्ली स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। इसी तरह से फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के प्रत्याशी भी तय हो जाएंगे। फतेहपुर सीट कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया और जुब्बल कोटखाई भाजपा के विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन से खाली हुई है।

ये रहा जेपी नड्डा के पूरे दौरे का ब्यौरा 

  • नड्डा चार जुलाई को दिल्ली से हेलीकाप्टर के माध्यम से बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहुंचेंगे। 
  • वहां से वह विजयपुर स्थित अपने घर जाएंगे। 
  • पांच जुलाई को वह कुल्लू जिले के दौरे पर रहेंगे। 
  • इसके बाद वह सुबह बिलासपुर से हेलीकाप्टर के माध्यम से मनाली स्थित सासे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 
  • वहां से वाहन के माध्यम से अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगे। 
  • उनका सिस्सु जाने का भी कार्यक्रम है। यहां वह भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। 
  • इसके बाद शास्त्री नगर स्थित बुआ गंगा देवी के घर जाएंगे। 
  • अंत में छह जुलाई को सुबह भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ