थप्पड़ कांड में नया ट्विस्ट: ASP ब्रजेश सूद पर सरकार मेहरबान, दोबारा CM सिक्योरिटी इंचार्ज बने

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

थप्पड़ कांड में नया ट्विस्ट: ASP ब्रजेश सूद पर सरकार मेहरबान, दोबारा CM सिक्योरिटी इंचार्ज बने


शिमला/कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बीते हफ्ते सामने आए थप्पड़ कांड की गूँज अभी कम भी नहीं हुई थी कि अब इस मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, इस पूरे मामले के बाद सीएम सिक्योरिटी इंजार्च के पद से हटाए गए एएसपी ब्रजेश सूद को एक बाद फिर से उसी पद पर तैनाती दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना फेंसिंग वाले तालाब में डूबा घर का इकलौता बेटा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अब एक तरफ जहां प्रदेश सरकार द्वारा मामले से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही जा रही है। वहीं, अब सरकार द्वारा ASP ब्रजेश सूद पर की गई यह मेहरबानी लोगों के लिए बाउंसर की तरह है। सरकार के इस फैसले पर अब यह सवाल भी उठाने शुरू हो गए है कि कि क्या एएसपी सरकार के चेहते हैं?


यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस का एक्शन मोड: 3 जिला अध्यक्ष और 15 ब्लॉक अध्यक्ष से छिनेगी कुर्सी, दिल्ली गई रिपोर्ट

ASP ब्रजेश सूद की पुनर्नियुक्ति से जुड़े शुक्रवार को जारी हुए आदेशों में कहा गया है कि 24 जून को ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया था। लेकिन अब उन्हें दोबारा सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ब्रजेश सूद के हटने के बाद से सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मा संभाल रहे एचपीपीएस पुनीत रघु को एएसपी बटालियन पंडोह लगाया दिया गया है।

यहां जानें : पूरे मामले का संक्षिप्त ब्यौरा 

गौरतलब है कि बीते हफ्ते 24 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू दौरे पर आए थे। इस दौरान एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी इंजार्ज ब्रजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया था। वहीं, इसके बाद पीएसओ बलवंत सिंहने एसपी गौरव सिंह को लात मार दी थी। बाद में इन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। लेकिन अब उन्हें दोबारा यही जिम्मेदारी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ