शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली अगली कैबिनेट बैठक की डेट सामने आ गई है। सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो आगामी सात जुलाई को इस बैठक का आयोजन किया जाना तय हुआ है। इस बैठक में प्रदेश की जयराम सरकार ने राज्य के लोगों को कोरोना की बंदिशों से और छूट देने की तैयारी पूरी कर ली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, जानें क्या है ये और कैसे बचें
जानें इस बैठक में क्या-क्या फैसले लिए जाने की है संभावना
- पंजाब में जहां आज से नया वेतन आयोग लागू भी कर दिया गया है। वहीं, इस बैठक में हिमाचल सरकार द्वारा भी इस पर चर्चा किए जाने का अनुमान है।
- अब खुले स्थल पर अधिकतम 100 लोगों के इकट्ठा होने की शर्त को 200 तक किया जा सकता है।
- 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी 15 तारीख के बाद से स्कूल बुलाने पर फैसला लिया जा सकता है।
- वहीं, सूबे में होने वाले आगामी उपचुनाव से पहले प्रदेश सरकार द्वारा कुछ बड़े ऐलान भी किए जा सकते हैं।
- इसके साथ ही प्रदेश के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा देते हुए जयराम सरकार कुछ पदों को भरने का भी ऐलान कर सकती है।
- प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा सूबे में खुलने वाली दुकानों के टाइम में भी परिवर्तन किया जा सकता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks