हिमाचल में अब कश्मीरी भी करने लगे तस्करी: चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया 20 वर्षीय युवक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में अब कश्मीरी भी करने लगे तस्करी: चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया 20 वर्षीय युवक


मंडी।
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। नशे के इस काले धंधे में अपने राज्य के अलावा बाहरी राज्यों के लोगों की संलिप्तता होने की ख़बरें सामने आती रही हैं। इस सब के बीच सूबे मंडी जिले से सामने आए ताजा मामले के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है कि अब प्रदेश के भीतर कश्मीरी युवा भी नशे के इस काले धंधे से जुड़ने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने 12 घंटे में ही पकड़ लिए पंजाब के तलवारबाज गुंडे; काट दी थी युवक की उंगली

बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सुंदरनगर स्थित शुकदेव वाटिका के निकट डोडा निवासी एक युवक के स्वामित्व में  20.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसे आगामी कार्रवाई के लिए बीएसएल पुलिस थाना के हवाले कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! जनधन खाताधारकों को मिलेंगे 1.3 लाख रूपए, जानें कैसे?

जानकारी के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मुख्य आरक्षी टेक चंद के नेतृत्व में गशत पर थी। इस दौरान शुकदेव वाटिका के निकट से जा रहे एक युवक की गतिविधियां एसआईयू के पुलिस दल को संदिग्ध लगी। जिस पर उन्होंने उसे रोक कर तलाशी ली तो युवक के पास से 20.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: किराए के कमरे में रहकर कंप्यूटर कोर्स करती थी युवती, फंदे से झूलती मिली

एसआईयू टीम ने इस मामले में अर्जुन सिंह (20) पुत्र पंचम सिंह निवासी मकान नंबर 346, गांव पूल डोडा तहसील डोडा जम्मू एवं कश्मीर को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ