शिमला: कांग्रेस पार्टी की छात्र संगठन एनएसयूआई की गुंडागर्दी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एनएसयूआई इकाई के छात्र कुलपति प्रो। सिकंदर कुमार के सेव विस्तार को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहाड़ियों से पत्थर गिरने का क्रम जारी, आज जीप पर गिरा; गाड़ी के उड़ गए परखच्चे
शनिवार को आंदोलन के दौरान एनएसयूआईकार्यकर्ता वीसी ऑफिस पहुंच कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस और क्यूआरटी फोर्स के जवानों ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस पर छात्र भी पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की करने लगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचली युवक HCL में था मैनेजर: फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिला, पत्नी से था विवाद?
करीब दस मिनट तक पुलिस कर्मी और छात्रों के बीच अच्छी खासी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद कार्यकर्ता वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए और सभा को संबोधित किया। प्रदेश भर से सैंकड़ों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एचपीयू पहुंचे हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks