शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल हुआ सा है। मानसून अपने रुआब पर आ पहुंचा है। इस सब के बीच राजधानी शिमला सहित सूबे के कुछ जिलों में बीती रात बारिश दर्ज की गई। वहीं, शाम के वक्त राजधानी शिमला में ओलावृष्टि दर्ज की गई। इस सब के बीच ताज अपडेट सामने आई है कि प्रदेश में 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में सात और आठ जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मामा की बंदूक साफ़ कर रहा था फौजी भांजा, छाती के पार हुई गोली
नौ जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगामी दो दिनों के दौरान भी मानसून कम ही सक्रिय रहेगा। प्रदेश में पांच व छह जुलाई को एक-दो स्थानों पर ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि विभाग द्वारा राज्य में सात व आठ जुलाई को भी भारी बारिश व तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
कहां कितना तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
शिमला 25.0 17.2
सुंदरनगर 33.5 21.5
भुंतर 35.1 19.5
कल्पा 24.0 11.8
धर्मशाला 28.2 21.4
ऊना 38.2 26.6
सोलन 31.7 20.4
नाहन 29.3 25.7
केलांग 22.9 7.5
कांगड़ा 35.1 22.2
बिलासपुर 34.5 24.0
हमीरपुर 34.2 24.4
चंबा 34.1 18.6
डलहौजी 22.0 16.1




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks