मंडीः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में पर्यटकों का आगमन बढ़ा है। लेकिन ऐसा किस ने सोचा होगा की वही पर्यटक यहां आकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देगें। ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है। जहां पड़ोसी राज्य यानी पंजाब की एक गाड़ी में सवार होकर आए चार युवकों ने क्षेत्र के स्थानीय युवकों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस झड़प में एक हिमाचली युवक की उंगली भी काटकर अलग हो गई है.
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसारः रिश्तेदार ने ही कर दी किशोरी के साथ दरिंदगी, घरवालों ने ही कराया केस
इस हमले में घायल हुए युवक की गंभीर हालत होने की वजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, आरोपी घटना से फरार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगालने में लगी हुई है। ताकि पंजाब की इस गाड़ी व गाड़ी में सवार आरोपितों को हिरासत में लिया जा सके।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई प्रवासी शख्स की देह, गर्म है चर्चाओं का बाजार
इस हमले में घायल हुए युवकों की पहचान भगवान मोहल्ला निवासी अनिल शर्मा और हितेश वैद्य के तौर पर हुई है। वहीं, अनिल की इस हमले में एक उंगली कट गई। जिसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। बतौर रिपोर्टस आरोपित फार्च्यूनर गाड़ी नंबर पीबी 02 जीके 6300 पर सवार थे। पंजाब के युवकों द्वारा जब महामृत्युंजय चौक पर हुड़दंग मचाया गया तो स्थानीय युवकों ने उन्हें रोका।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह सवेरे पलट गई निजी बस: सवार थे 30 लोग- 5 चोटिल, महिलाएं गंभीर
इस बीच हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों ने गाड़ी से उतरकर युवकों पर तलवार से हमला कर दिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का पता लगा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks