शिमला। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश के लोग इस वक्त महंगाई की करारी मार झेल रहे हैं। बाजार में महंगी हो रही सभी चीजों के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। इसी कड़ी में अब हिमाचल प्रदेश में भी इन बढ़ती कीमतों का असर दिखने लगा है।
सूबे के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति में स्थित काजा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत का शतक लगने के बाद अब सूबे के तीन और जिलों में पेट्रोल की कीमतों ने इस जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट से पहले जयराम सरकार ने दी छूट: सोशल गैदरिंग पर बड़ा फैसला, 250 लोग होंगे शामिल
राजधानी के पंपों में पावर पेट्रोल 100.25 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है। वहीं, सामान्य पेट्रोल की कीमत 96.65 रूपए प्रति लीटर है। इसी तरह चंबा जिले में पावर पेट्रोल 100. 32 रूपए लीटर की दर पर बिक रहा है।
तो वहीं बिलासपुर जिले में भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रूपए तक जा पहुंचे हैं। पेट्रोल के 100 के पार पहुंचने के साथ ही लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी भड़ास निकाली जा रही है। उधर, सोलन में चायल में पेट्रोल 99.99 रूपए हो गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में रिपोर्ट किए गए डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचा सकती है ये वैक्सीन, कंपनी ने ठोंका दावा
शहर पावर पेट्रोल के दाम
चंबा 100.32
शिमला 100.25
बिलासपुर 100
चायल 99.99
मंडी 99.22
धर्मशाला 98.60
हमीरपुर 98.13
नाहन 96.26
कुल्लू 96.69




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks